मजदूरों को 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक काम कराने के लिए मजबूर कर रहा है, जो श्रम कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन

मजदूरों को 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक काम कराने के लिए मजबूर कर रहा है, जो श्रम कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन
मजदूरों को 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक काम कराने के लिए मजबूर कर रहा है, जो श्रम कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन

वंदना ग्लोबल लिमिटेड में मजदूरों को अवैध तरीके से काम कराया जा रहा

 

धरसीवाँ

औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा फेस टू स्थित वंदना ग्लोबल लिमिटेड नामक कंपनी में मजदूरों के साथ अवैध और शोषणकारी प्रथाओं का खुलासा हुआ है। कंपनी प्रबंधन मजदूरों को 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक काम कराने के लिए मजबूर कर रहा है, जो श्रम कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है। 

मजदूरों को जबरदस्ती लंबी ड्यूटी करने पर मजबूर किया जा रहा

कंपनी प्रबंधन मजदूरों को केवल 8 घंटे के लिए ही नौकरी पर रखता है, लेकिन उन्हें 12 घंटे तक काम करने के लिए कहता है। इससे मजदूरों को अतिरिक्त समय के लिए कोई भुगतान नहीं मिलता और वे अपने परिवारों के साथ भी समय नहीं बिता पाते। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी कर्मचारियों के खिलाफ धमकी और प्रताड़ना की की शिकायत मिली कई मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन द्वारा उन पर धमकी और प्रताड़ना डालने की शिकायत की है। अगर वे अतिरिक्त समय काम करने से मना करते हैं, तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाता है। इससे मजदूरों में भय और असुरक्षा का माहौल है। श्रम विभाग से कार्रवाई की मांग दुर्गा प्रसाद बंजारे ब्लॉक अध्यक्ष धरसीवाँ राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ मामले में श्रम विभाग से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। कंपनी प्रबंधन पर श्रम कानूनों का उल्लंघन करने और मजदूरों का शोषण करने का आरोप है। मजदूरों को उनके अधिकारों और कानूनी सुरक्षा से वंचित किया जा रहा है इस प्रकार, वंदना ग्लोबल लिमिटेड में मजदूरों के साथ होने वाले अन्याय और शोषण का तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। मजदूरों के अधिकारों और कल्याण को सुनिश्चित करना श्रम विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।