वृक्षित फाउंडेशन द्वारा रानी लक्ष्मी बाई जयंती पर कपड़े, फल व अन्य सामग्रियों का किया वितरण

वृक्षित फाउंडेशन द्वारा रानी लक्ष्मी बाई जयंती पर कपड़े, फल व अन्य सामग्रियों का किया वितरण

भीलवाड़ा। वृक्षित फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को रानी लक्ष्मी बाई जयंती पर विभिन्न बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को उनके लिए बने कानूनों एवं अधिकारों की जानकारी देते हुए बस्तियों में कपड़े, फल व अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष गौरव शाह ने बताया कि, कानूनों की जानकारी देने के लिए आयोजन में मुख्य अतिथि  राघव कोठारी, अधिवक्ता  शिवम पुरोहित एवं जिला संयोजक यशोदा मंडोवरा मौजूद थे। इस आयोजन को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष शाह ने सभी सदस्यों का आभार जताया। इस मौके पर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर, कृष्णराज सिंह, तन्मय अग्रवाल, मनीष सुथार, केतन सोनी, शिव सिंह चौहान, प्रियंका सिंह, शुभम मिश्रा, आशीष मिश्रा, रौनक हिंगड़, दशरथ शर्मा, आँचल दाधीच, नमन अग्रवाल, अक्षिता, शुभम सोनी, प्रिया योगी आदि कई सदस्य उपस्थित थे।