20 करोड़ से शहर में होंगे विकास कार्य...... जगदलपुर शहर के 50 स्थानों पर स्थापित होगी किओस्क...... करकापाल तक सड़क चौड़ीकरण के लिए मिले 10 करोड़...... संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दिया था प्रस्ताव......

20 करोड़ से शहर में होंगे विकास कार्य

जगदलपुर शहर के 50 स्थानों पर स्थापित होगी किओस्क 

करकापाल तक सड़क चौड़ीकरण के लिए मिले 10 करोड़ 
 
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दिया था प्रस्ताव 

जगदलपुर। नगर निगम क्षेत्र में अगले कुछ महीनों में 20 करोड़ के विकास कार्य होंगे। गत दिनों संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने नगरीय निकायों के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस बारे में प्रस्ताव दिया था।

राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने पर जैन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। नगर निगम क्षेत्र में 20 करोड़ से जो विकास कार्य होंगे उनमें रीपा की तर्ज पर अर्बन कॉटेज एंड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क की स्थापना दो करोड रुपए से होगी। इसी प्रकार शहर के बाजार क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

शौचालय निर्माण के साथ प्रकाश व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के ब्लडप्रेशर, शुगर आदि बीमारियों से ग्रस्त लोगों की कम मूल्य पर जांच के लिए शहर के 50 स्थानों पर कियोस्क की स्थापना की जाएगी। इसी प्रकार स्वच्छता के लिए ई-रिक्शा या ई-कार्ट की व्यवस्था भी की गई है। 

10 करोड़ से होगा सड़क चौड़ीकरण

संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के प्रस्ताव और मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से करकापाल तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है। इससे आने वाले दिनों में यातायात की व्यवस्था भी मजबूत होगी।