दामोदर अग्रवाल को गुजरात विधानसभा चुनाव में हिम्मत नगर जिले का चुनाव प्रभारी बनाया

दामोदर अग्रवाल को गुजरात विधानसभा चुनाव में हिम्मत नगर जिले का चुनाव प्रभारी बनाया
दामोदर अग्रवाल को गुजरात विधानसभा चुनाव में हिम्मत नगर जिले का चुनाव प्रभारी बनाया

भीलवाड़ा। गुजरात प्रदेश भाजपा मुख्यालय श्री कमलं गांधी नगर में आयोज्य विधानसभा चुनाव पूर्व योजना बैठक में भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय एवम प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता दामोदर अग्रवाल को साबरकांठा (हिम्मतनगर) जिले का चुनाव प्रभारी बनाया है।  भाजपा नेता विनोद झुरानी ने बताया कि,
अग्रवाल को लगातार मिल रही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से अग्रवाल का कद बढ़ने से सभी समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। ★ज्ञात हो अग्रवाल राजस्थान के कई जिलों में संगठन प्रभारी, चित्तौड़ लोकसभा चुनाव प्रभारी व उप चुनावों में भी चुनाव का प्रभार सम्भाल चुके हैं। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भी कासगंज जिला चुनाव प्रभारी रहे हैं।