CG ASP को कोरोना : छत्तीसगढ़ में इस जिले के एडिशनल एसपी कोरोना संक्रमित... अब इनकी रिपोर्ट आई पॉजिटिव... ASP लगवा चुके हैं दोनों डोज…..पुलिस महकमे में मचा हड़कंप……




.......
बिलासपुर। बिलासपुर एडिशनल एसपी शहर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उमेश कश्यप अपने घर पर ही होम आइसोलेशन में हैं।पिछले दिनों चुनावी ड्यूटी के बाद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर को लगातार सर्दी, खांसी और बुखार आ रहा था और उनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे थे।
जिसके बाद उन्होंने अपना आरटीपीसीआर जांच कराया था।मंगलवार शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मिली जानकारी के अनुसार एडिशनल एसपी ने वैक्सीन का दोनों डोज़ लगवा लिया है।
इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। उनके संपर्क में आने वाले थानेदार व मातहत कर्मी अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनका भी सैंपल लिया है।