कांग्रेस ने पिछले पांच वर्षो तक केवल मूल आदिवासियों की उपेक्षा की : महेश कश्यप

कांग्रेस ने पिछले पांच वर्षो तक केवल मूल आदिवासियों की उपेक्षा की : महेश कश्यप
कांग्रेस ने पिछले पांच वर्षो तक केवल मूल आदिवासियों की उपेक्षा की : महेश कश्यप

कांग्रेस ने पिछले पांच वर्षो तक केवल मूल आदिवासियों की उपेक्षा की : महेश कश्यप

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने महेश कश्यप के पक्ष में किया जनसंपर्क

जगदलपुर : बस्तर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने आज कोंडागांव जिले के कई गांव में जनसंपर्क किया एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उनके साथ मौजूद रही। सुश्री लता उसेंडी ने कहा आदिवासियों की विरोधी कांग्रेस पार्टी को अब सबक सिखाना है। आदिवासियों के नायक आदरणीय मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।

कश्यप ने श्यामपुर, तारागांव, पल्ली, काटागांव समेत लगभग 1 दर्जन गांव में जनसंपर्क साधा। वे जहां भी गए उनका फुल माला एवं आरती से स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने अबकी बार 400 पार के नारे लगाए। सभाओं एवं सम्मेलनों को संबोधित करते हुए श्री कश्यप ने मुख्य रूप से कहा कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताना यह बताता है कि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का कितना सम्मान है।

कश्यप ने कहा भाजपा की सरकार ने सदैव महिला, आदिवासी, बुजुर्ग और युवा के को प्राथमिकता में रखकर काम किया है। आदरणीय मोदी जी को पुनः प्रचंड बहुमत से विजय बनाकर हमे इस विकास यात्रा को सतत रूप से जारी रखना है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों तक कांग्रेस ने बस्तर वासियों की उपेक्षा की मूल आदिवासियों को प्रताड़ित किया अब उन्हे सबक सिखाना है। उन्होंने हाथ जोड़कर सभी से निवेदन किया एवं बस्तर से भाजपा को जिताने की अपील की।