SP की शानदार विदाई VIDEO: फूलों से सजी डोली.... नाचते गाते पुलिस अधिकारी... अमेजन पर कार्रवाई करने वाले एसपी को साथियों ने दी शानदार विदाई.... देखिए फूलों से सजी डोली में एसपी की विदाई VIDEO......




...
भोपाल 5 दिसंबर 2021। मध्य प्रदेश में 13 IPS अफसरों का तबादला कर दिया गया। इनमें भिंड एसपी मनोज सिंह भी शामिल हैं जो online शॉपिंग बेवसाइट अमेजन से हुए गांजा तस्करी केस की जांच कर रहे थे। ऑनलाइन गांजा डिलीवरी के मामले में अमेजन कंपनी पर कार्रवाई करने वाले भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह का जिले से तबादला हो गया है। उनके सहकर्मियों ने उन्हें डोली में बैठाकर जिले से विदा किया है। एसपी मनोज कुमार सिंह का तबादला भिंड से पुलिस मुख्यालय भोपाल हो गया है। भिंड शहर के एक निजी होटल में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर भिंड के निवर्तमान एसपी मनोज कुमार सिंह के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया।
इस समारोह में भिंड के वर्तमान एसपी शैलेंद्र सिंह समेत भिंड जिले के सभी थानों के थाना प्रभारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। तबादले के बाद उन्हें शानदार विदाई दी गई है। दूल्हे राजा की तरह ठाठ से डोली में बैठाकर उनके सहकर्मियों ने उन्हें विदा किया है। डोली उठाए पुलिस अधिकारी इस दौरान नाचते गाते नजर आए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। ऑनलाइन गांजे की डिलीवरी मामले में वह अमेजन कंपनी पर कार्रवाई कर सुर्खियों में थे। इस कार्रवाई के बाद ही एमपी सरकार उनका तबादला भिंड से भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में कर दिया है। आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह बतौर एसपी लंबे समय से भिंड जिले में तैनात थे।
उन्हें भिंड जिले से तबादले के बाद विदा किया है। इस दौरान उनके सहकर्मियों ने शानदार आयोजन किया था। भिंड एसपी को डोली में बैठाकर विदा किया गया है। डोली को फूलों से सजाया गया था। डोली इतनी आकर्षक तरीके से सजी थी, जिसे देखकर लग रहा था कि यह किसी दूल्हे राजा के लिए सजाया गया है। भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह को उनके साथियों ने नाचते गाते हुए विदाई दी है। डोली को कंधे पर लेकर उनके साथी अधिकारी खूब झूम रहे थे। साथ ही ढोल नगाड़े की धुन पर पुलिसकर्मियों की बड़ी टोली नाच रही थी। इस दौरान जिले के नए एसपी भी वहां मौजूद थी। आईपीएस मनोज कुमार सिंह के साथ सभी खूब हंसी मजाक भी कर रहे थे।
देखें वीडियो