CG दर्दनाक सड़क हादसा :- तेज रफ्तार दो वाहन की ज़बरदस्त टक्कर, बाइक के उड़े परखच्चे,पार्षद पति की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल……




रतनपुर – ओव्हर टेक करते एक्टिवा से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई, इस घटना में गंभीर चोंटे आने से एक्टिवा सवार पार्षद पति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से दो घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है।
कोटा निवासी उमेन्द्र भारतीय गोस्वामी अपने साथी दिलीप जायसवाल के साथ रतनपुर आया था। जहां से रविवार की दोपहर अपने एक्टिवा क्रमांक सीजी 04- 2755 में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान रतनपुर बिलासपुर मेन रोड पर करैहापारा विश्राम मोड़ के पास कार को ओव्हर टेक करते समय सामने से आ रही पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 04- बीसी 2149 से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
इसमें गंभीर चोंटे आने से एक्टिवा सवार कोटा नगर पंचायत के पार्षद पति उमेन्द्र भारतीय गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। वही दिलीप जायसवाल और बाइक सवार जर्वे पाली जांजगीर निवासी राजेन्द्र धीवर व रतनपुर निवासी सीताराम गोड़ को गंभीर चोंटे आई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने उमेन्द्र भारतीय गोस्वामी को मृत घोषित कर दिया।
वही गंभीर रूप से दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया। इसमें एक की हालत चिंता जनक बताई गई है। घटना की सूचना पर रतनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए मरच्यूरी भिजवाया। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।