CG PHOTOS: CM विष्णु देव साय ने धर्मपत्नी के साथ की नवग्रह पूजा, सत्ता की बागडोर संभालने से पहले मुख्यमंत्री ने लिया मां का आशीर्वाद, मां ने गले लगाकर दिया आशीष, जगन्नाथ मंदिर भी पहुंचे मुख्यमंत्री, देखें तस्वीरें.....

CM Vishnu Dev Sai reached Jagannath temple, Chhattisgarh News, CM Vishnu Dev Sai performed Navgraha puja with his wife, mother hugged her son and blessed him, Chief Minister also reached Jagannath temple, see photos

CG PHOTOS: CM विष्णु देव साय ने धर्मपत्नी के साथ की नवग्रह पूजा, सत्ता की बागडोर संभालने से पहले मुख्यमंत्री ने लिया मां का आशीर्वाद, मां ने गले लगाकर दिया आशीष, जगन्नाथ मंदिर भी पहुंचे मुख्यमंत्री, देखें तस्वीरें.....
CG PHOTOS: CM विष्णु देव साय ने धर्मपत्नी के साथ की नवग्रह पूजा, सत्ता की बागडोर संभालने से पहले मुख्यमंत्री ने लिया मां का आशीर्वाद, मां ने गले लगाकर दिया आशीष, जगन्नाथ मंदिर भी पहुंचे मुख्यमंत्री, देखें तस्वीरें.....

CM Vishnu Dev Sai reached Jagannath temple

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पूर्व अपनी माता जसमनी देवी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने बेटे को गले लगाकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पुरेना स्थित अपने निवास स्थान में नवग्रह पूजा किए। धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ पूजा किए। साथ में परिवारजन भी शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह के पहले मुख्यमंत्री अपनी माता जी का आशीर्वाद लेने अपने पुरेना स्थित निवास स्थान पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी माता जी जसमनी देवी का आशीर्वाद लिया। अपने बेटे की सफलता से भावुक हुई माँ ने उन्हें अपने गले लगा लिया और आशीर्वाद दिया। फिर वे परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे।

IMG-20231213-WA0007 IMG-20231213-WA0021

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के दायित्व के लिए शपथ लेने से पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने घर में स्थित पूजा घर में देवी देवताओं के दर्शन किये और पूजा में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी का आशीर्वाद भी लिया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पूर्व अपने रायपुर स्थित निवास में देवी-देवताओं की पूजा की। मुख्यमंत्री ने अपने परिजनों के साथ पूजा में हिस्सा लिया। उनके साथ पूजा में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने नवग्रह पूजा के साथ ही अनुष्ठान भी किया। इसके बाद स्वस्तिवाचन हुआ। मुख्यमंत्री के साथ परिवार जनों ने भी पूजा में हिस्सा लिया। पूजा के पश्चात विधिविधान से हवन किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोगों के सुखसमृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व जगन्नाथ मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परिवार की सुखसमृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपनी माता जी का आशीर्वाद भी लिया। माता जी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए गले लगा लिया। साथ ही वे परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिले।IMG-20231213-WA0020 IMG-20231213-WA0016 IMG-20231213-WA0017 IMG-20231213-WA0018 IMG-20231213-WA0014 IMG-20231213-WA0012 IMG-20231213-WA0010 IMG-20231213-WA0009 IMG-20231213-WA0011