Priyanka Gandhi Visit CG : इस तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस का संभालेगी मोर्चा......

सितंबर माह में 21 तारीख को कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आ रही हैं।

Priyanka Gandhi Visit CG : इस तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस का संभालेगी मोर्चा......
Priyanka Gandhi Visit CG : इस तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस का संभालेगी मोर्चा......

रायपुर। कुछ दिनों बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए चुनावी तैयारियां तेजी से शुरू हो गई है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता आए दिन छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि सितंबर माह में 21 तारीख को कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आ रही हैं।

खबर मिल रही है कि वह भिलाई में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। इस आयोजन में प्रदेश भर से महिला कार्यकर्ता हिस्सा लेंगी। बता दें कि यह जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में आयोजित भरोसे का सम्मेलन आयोजन के दौरान दी।