CM ने अमरकंटक के अरंडी घाट में लगाई डुबकी : जलाभिषेक किया, आश्रम भी गये…अभी अभी 30 से ज्यादा विधायक के साथ काफिले के शक्ल में दशगात्र में मरवाही पहुँचे CM भूपेश…..कही शक्ति प्रदर्शन तो नहीं…? अटकलों का दौर हुआ शुरू…….

CM ने अमरकंटक के अरंडी घाट में लगाई डुबकी : जलाभिषेक किया, आश्रम भी गये…अभी अभी 30 से ज्यादा विधायक के साथ काफिले के शक्ल में दशगात्र में मरवाही पहुँचे CM भूपेश…..कही शक्ति प्रदर्शन तो नहीं…? अटकलों का दौर हुआ शुरू…….

 

डेस्क : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन की अमरकंटक यात्रा के बाद हैलिकाप्टर से मरवाही पहुंच गए हैं। मरवाही में इस वक्त तेज बारिश का दौर जारी है। मुख्यमंत्री मरवाही विधायक डॉक्टर केके ध्रुव के बेटे के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। उनके पहुंचने से पहले ही अचानक कांग्रेस के 30 से ज्यादा विधायक पहुंच गए थे। हालांकि 40 विधायकों के आने की सूचना है।

 

 

 

सभी विधायकों ने भी इस शोक कार्यक्रम में भाग लेने की बात कही। कहा कि शोक में कैसा शक्ति प्रदर्शन, वे एकजुट हैं तो एकसाथ आए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेस्ट हाउस में विधायकों के साथ भोजन किया। इस दौरान विधायकों के साथ चर्चा भी हुई।

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दो दिन की अमरकंटक यात्रा लगभग पूरी हो गई है। गुरुवार सुबह मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के हॉलिडे होम्स से निकलकर बघेल अरंडी गुफा पहुंचे। यहां उन्होंने पवित्र नर्मदा और अरंडी संगम में स्नान किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने सीताराम बाबा के भी दर्शन किए। उनके आश्रम चक्रतीर्थ में कुछ दूर रुके। इसके बाद वे जालेश्वर भी गए।

 

 

 

 

छत्तीसगढ़ में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को अमरकंटक पहुंचे थे। यहां उन्होंने नर्मदा कुंड के दर्शन किए। मां नर्मदा और पार्वती मंदिर में विशेष पूजा की और भगवान शिव का अभिषेक किया। पूजा-पाठ के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल्याण आश्रम पहुंचकर बाबा कल्याण दास से मिले। वहां उनकी काफी देर तक चर्चा चली।

 

 

 

 

ढ़ाई-ढ़ाई साल के एपिसोड के बीच कांग्रेस के मंत्री और बड़ी संख्या में विधायक मरवाही पहुंचे हैं। कार्यक्रम यूं तो दशगात्र का है, लेकिन जिस अंदाज में वहां मुख्यमंत्री के समर्थक विधायक एक साथ जत्थे में पहुंचे, उसने हर किसी को यही अहसास कराया कि, कहीं ये एक और शक्ति प्रदर्शन तो नहीं ?…

 

 

 

 

 

मरवाही पहुंचे सभी विधायक एक साथ ही विधायक केके ध्रुव के घर पहुंचे, इन विधायकों ने श्रद्धांजलि देने का वक्त भी वही चुना, जिस वक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहां पहुंचे।

 

 

 

 

लिहाजा विधायकों की ये मौजूदगी ना सिर्फ सियासी एकजुटता, बल्कि सीएम के समर्थन में सियासी ताकत का अहसास कराने वाला कार्यक्रम बन गया। दरअसल मरवाही विधायक केके ध्रुव के बेटे के दशगात्र का कार्यक्रम आज है।

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी वहां पहुंचे हुए हैं, इस दौरान मंत्री अमरजीत भगत के अलावे 30 से ज्यादा विधायक भी मरवाही पहुंच गये।  कार्यक्रम में भी जिस तरह से सभी विधायक काफिले के साथ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में एक साथ पहुंच रहे हैं, वो कई राजनीतिक जानकारों को खटक रहा है।

 

 

 

 

मरवाही में कांग्रेस के 30 विधायकों की मौजूदगी पर इसलिए भी लोगों की नजर है, क्योंकि इससे पहले दिल्ली में इसी तरह का शक्ति प्रदर्शन हो चुका है।