सीएम भूपेश बघेल ने विधायक जैन से ली घटना की जानकारी




सीएम भूपेश बघेल ने विधायक जैन से ली घटना की जानकारी
मामला पुलिस व कांग्रेस नेताओं के मध्य हुए विवाद का
जगदलपुर। मंगलवार शाम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन से चर्चा कर पुलिस तथा कांग्रेस नेताओं के मध्य उत्पन्न हुए विवाद व घटनाक्रम की जानकारी ली। रेखचंद जैन बड़े कवाली की जलनी माता मड़ई में शामिल होकर लौट रहे थे तभी मुख्यमंत्री ने उनसे जानकारी ली। जैन ने उन्हें बिन्दुवार जानकारी देते उचित समाधान करने का आग्रह किया।
ज्ञात हो कि मंगलवार दोपहर को सिटी कोतवाली में कांग्रेस नेताओं की पुलिस से कहा- सुनी हो गई थी। इन नेताओं के द्वारा जैन को फोन पर घटना के बारे में बताया गया था। जैन ने दोपहर में ही पुलिस के आला अधिकारियों से चर्चा की थी। शाम लगभग चार बजे बड़े कवाली से जैन सीधे ही एसपी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होने अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ एसपी तथा अन्य अधिकारियों से बात कर इस विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका अदा की थी।