शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सादगी पूर्ण मनाई भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती..

जगदलपुर : आज बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों द्वारा संभाग मुख्यालय कांग्रेस भवन जगदलपुर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू  की सादगीपूर्ण जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम पं.जवाहर लाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई तत् पश्चात पं.नेहरू को याद करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

वरिष्ठ कॉंग्रेसी सतपाल शर्मा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवनी प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बच्चे भी उन्हे चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे पं. नेहरू उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने पिता की तरह वकील बने बाद में वे महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में अहम किरदार निभाया।

     महिला कॉंग्रेस शहर अध्यक्ष ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवनी प्रकाश डालते हुए कहा नेहरू जी केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं थे अपितु वे एक बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न महान पुरुष थे। वे एक अनुठे चिंतक व महान लेखक थे। संवेदनाओं से भरपूर पं. नेहरू ने भारत ही नही अपितु दुनिया के लोगों का अभूतपूर्व प्यार और सम्मान पाया। भारत ने उन्हे राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान ‘‘भारत रत्न’’ से अलंकृत किया है।

 इस दौरान महामंत्री अभिषेक नायडू, सेमियाल नाथ,महेश द्विवेदी,संदीप दास,रणजीत बक्शी, शादाब अहमद,आकिब रज़ा,एस नीला,अभिषेक गुप्ता,नरेंद्र तिवारी,साहिल हियाल आदि मौजूद रहे..