मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया 14 नगर निगमों में मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया 14 नगर निगमों में मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया 14 नगर निगमों में मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ

जगदलपुर नगर निगम को योजना के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

जगदलपुर, 1मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा आज प्रदेश के 14 नगर निगमों में मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ वीडिओ कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जगदलपुर के नगर निगम सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एमआर निषाद, एमआईसी सदस्य श्री यशवर्धन राव, श्री उदयनाथ जेम्स, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम पटेल, एडीएम श्री दिनेश नाग सहित पार्षदगण एवं अधिकारी - कर्मचारी शामिल हुए। 

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनता को त्वरित और पारदर्शितापूर्ण सेवा प्रदान करने की दिशा में उठाया गया एक अच्छा कदम है, जिसकी सराहना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे जनता को निश्चित तौर पर बहुत बड़ी राहत मिलेगी। 

 मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ करने के लिए महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि इस योजना से  नागरिकों को शासन के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान किये जाने वाले नागरिक सेवाओं का सहज लाभ आम नागरिकों को उनके निवास पर मितान के माध्यम से निर्धारित समय सीमा मे पूर्ण पारदर्शिता के साथ उपलब्ध होगी।

नागरिकों को मूल निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, दस्तावेज के नकल के लिए अनुरोध, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, गैर डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड की प्रति),विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र, दुकान पंजीकरण, भूमि की जानकारी, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि नागरिक सेंवाये धर बैठे प्रदान किया जायेगा।

शासन की महत्वपूर्ण योजना मे संबंधित आवेदकों को प्रमाणपत्र "मितान" द्वारा उनके घर पर प्रदान किया जायेगा।  इस योजना का लाभ सहजता से शहर के नागरिकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को 14545 नंबर पर सिर्फ फोन करने की आवश्यकता है। इस योजना के सतत निगरानी की बात भी उन्होंने की।