CG अनिश्चितकालीन हड़ताल BREAKING: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश... GAD कार्रवाई के मूड में... अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर मंगायी गई जानकारी... देखें आदेश.....
Chhattisgarh Officer Employees Indefinite Strike, State Government Issued Order रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर दिनांक 22 अगस्त, 2022 से अनिश्चितकालीन आंदोलन के समर्थन में अवकाश पर रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर जीएडी ने अभी से ही सख्ती शुरू कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से जानकारी मंगानी शुरू कर दी है।




Chhattisgarh Officer Employees Indefinite Strike, State Government Issued Order
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर दिनांक 22 अगस्त, 2022 से अनिश्चितकालीन आंदोलन के समर्थन में अवकाश पर रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर जीएडी ने अभी से ही सख्ती शुरू कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से जानकारी मंगानी शुरू कर दी है।
जारी आदेश में कहा गया है की विषयातर्गत दिनांक 22 अगस्त 2022 से कर्मचारी संघों ने सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का आह्वान किया है। अतः निर्देशानुसार लेख है कि दिनांक 22 अगस्त, 2022 समय 12:00 बजे तक हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों/अधिकारियों की जानकारी सलग्न प्रपत्रों में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का कष्ट करें।