CG झमाझम बारिश अलर्ट: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज.... आज बारिश होने का बन रहा संयोग.... कई इलाकों में बारिश की संभावना.... देखें CG में कहां कैसा रहेगा मौसम.......

CG झमाझम बारिश अलर्ट: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज.... आज बारिश होने का बन रहा संयोग.... कई इलाकों में बारिश की संभावना.... देखें CG में कहां कैसा रहेगा मौसम.......

...

रायपुर 3 फरवरी 2022। द्रोणिका के स्थान पर अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से आने वाले दक्षिण हवा के संगम क्षेत्र बनने के कारण प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का संयोग बन रहा है। आज प्रदेश के सरगुजा संभाग के अधिकांश स्थानों पर, बिलासपुर संभाग के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है तथा दुर्ग और रायपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के चरम उत्तर सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभावित है। 

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा  उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पूर्वी मध्यप्रदेश में स्थित होने के कारण आज दिनांक 3 फरवरी को प्रदेश के सरगुजा संभाग के अधिकांश स्थानों पर, बिलासपुर संभाग के अनेक  स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है तथा दुर्ग और रायपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के चरम उत्तर सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभावित है। प्रदेश में आज दिनांक 3 फरवरी को न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर-पश्चिम भारत में 3-4 फरवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी। 3 और 4 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 3 फरवरी को तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और 3-4 फरवरी को उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्र में ओलावृष्टि की संभावना है।