CG - अनोखे चोर : इस इरादे से घर में घुसे सनकी चोर, घुसकर विवाहिता से बोले हमसे कर लो शादी वरना.... दी ये धमकी......
भिलाई के जवाहर नगर से शर्मनाक हरकत सामने आई है। दरअसल भिलाई में बॉम्बे आवास जवाहर नगर निवासी दो बदमाशों ने एक ब्याहता महिला के घर में घुसकर उसके पति सामने बोला कि वो उनसे शादी कर ले। आरोपितों ने उसके पति के सामने ही महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश की।




भिलाई। भिलाई के जवाहर नगर से शर्मनाक हरकत सामने आई है। दरअसल भिलाई में बॉम्बे आवास जवाहर नगर निवासी दो बदमाशों ने एक ब्याहता महिला के घर में घुसकर उसके पति सामने बोला कि वो उनसे शादी कर ले। आरोपितों ने उसके पति के सामने ही महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के पति ने बीच बचाव की कोशिश की तो आरोपी ने उससे मारपीट की। साथ ही महिला को भी जान से मारने की धमकी दी।
दोनों आरोपी पहले भी महिला से छेड़खानी कर चुके हैं। महिला ने इसकी पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चाकू और चापड़ बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय महिला की शिकायत पर बॉम्बे आवास जवाहर नगर निवासी आरोपी सूरज वर्मा और बॉबी सरदार के खिलाफ प्राथमिकी की गई है।
आरोपियों ने पीड़िता का हाथ पकड़ लिया और उससे बोले कि वो उनसे शादी कर ले। पीड़िता ने मना किया तो उन्होंने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता के पति ने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। घर से निकलते समय आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो वे लोग उसे और उसके पति को जान से मार देंगे।