CG Weather Update: बारिश की संभावना.... दक्षिण-पश्चिमी हवाओं का डेरा.... इन इलाकों में बारिश का अलर्ट.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

CG rain alert south-westerly Rain alert in these areas see where the weather will be

CG Weather Update: बारिश की संभावना.... दक्षिण-पश्चिमी हवाओं का डेरा.... इन इलाकों में बारिश का अलर्ट.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

...

रायपुर। हवा का संगम क्षेत्र प्रदेश में बनने की संभावना है। आज मध्य छत्तीसगढ़ सहित बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा बूंदाबांदी होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम में गिरावट होने की संभावना है। जबकि न्युनतम तापमान में वृद्धि होने की सम्भावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में आज दिनांक 20 फरवरी को अरब सागर से पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गरम हवा दक्षिण से आने के कारण हवा का संगम क्षेत्र प्रदेश में बनने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में आज दिनांक 20 फरवरी को मध्य छत्तीसगढ़ सहित बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में  एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा बूंदाबांदी होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम में गिरावट होने की संभावना है। जबकि न्युनतम तापमान में वृद्धि होने की सम्भावना है।

दिल्ली में अब ठंड खत्म होने के साथ मौसम सामान्य हो रहा है। लेकिन आज से दो दिनों तक राजधानी के मौसम में बदलाव आने वाला है। दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि 20 फरवरी को दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, दिन के समय धूप खिली रहेगी लेकिन हवा चलने की गति जरूर बाकी दिनों की तुलना में तेज रहेगी। जबकि अंडमान, अरुणाचल समेत देश के कई हिस्सों में बारिश की वजह से मौसम बदलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। दिन के समय हवाओं की गति तेज रह सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से ये हवाएं राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में चल सकती हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस होगा, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस हरेगा। उत्तराखंड के देहरादून में आज पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, मैक्सिमम टेम्प्रेचर 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन के समय आसमान में हल्की धूप छाई रहेगी।