बड़ा हादसा: नहर में गिरी बस.... 47 लोग थे सवार.... बस दुर्घटना में 5 महिलाओं समेत 9 की मौत.... मचा हडकंप.....

बड़ा हादसा: नहर में गिरी बस.... 47 लोग थे सवार.... बस दुर्घटना में 5 महिलाओं समेत 9 की मौत.... मचा हडकंप.....

...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश में बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी में एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया है की पश्चिम गोदावरी, आंध्र प्रदेश में एक बस दुर्घटना के कारण लोगों की जान जाने से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में, शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। 

यहां एक बस के नाले में गिर जाने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं कई अन्य लोग घायल हैं। कुछ लोग हादसे के बाद लापता भी बताए गए हैं। आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे की ज्यादा जानकारी का इंतजार है। यह हादसा पश्चिम गोदावरी में जंगारेड्डीगुदेम मंडल में जलेरू के पास बुधवार को हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर समेत 9 लोगों की हादसे में मौत हो गई। 

बस में 47 यात्री सवार थे। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विस्वा भूषण हरिचंदन ने हादसे पर दुख जताया है। राज्यपाल ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं।ड्राइवर भी मृतकों में शामिल है। सीएम जगन मोहन रेड्डी ने हादसे की जांच के आदेश देते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।