CG News : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही की भेंट चढ़ी मरीज की जिंदगी, पेट में लगाई थी इंजेक्शन, परिजनों ने लगाया ये आरोप, FIR दर्ज...

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज करने से पेट दर्द से पीड़ित मरीज की जान चली गई। पेसेंट डॉक्टर के पास पेट दर्द का इलाज करवाने आया था। तो डॉक्टर ने पेट में ही इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद पेसेंट की जान चली गई।

CG News : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही की भेंट चढ़ी मरीज की जिंदगी, पेट में लगाई थी इंजेक्शन, परिजनों ने लगाया ये आरोप, FIR दर्ज...
CG News : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही की भेंट चढ़ी मरीज की जिंदगी, पेट में लगाई थी इंजेक्शन, परिजनों ने लगाया ये आरोप, FIR दर्ज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज करने से पेट दर्द से पीड़ित मरीज की जान चली गई। पेसेंट डॉक्टर के पास पेट दर्द का इलाज करवाने आया था। तो डॉक्टर ने पेट में ही इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद पेसेंट की जान चली गई। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर पसान थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


यह पूरा मामला कोरबा के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम गुरुद्वारी का है। जहां भानूप्रताप ओट्टी नाम के व्यक्ति को पेट में तेज दर्द हुआ। भानुप्रताप की पत्नी सुकुल बाई और बेटा शिवगोपाल मनरेगा के कार्य में व्यस्त थे। वह रोजी मजदूरी कर रहे थे। इसलिए भानुप्रताप ने खुद ही झोलाछाप डॉक्टर करण कुमार को बुलाया और इलाज करने को कहा। डॉक्टर ने उसे चार इंजेक्शन लगा दिया, जिसमे से एक इंजेक्शन पेट में भी लगाया। इसके कुछ दिनों बाद मरीज ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


इंजेक्शन लगवाकर घर पहुंचे मरीज को पेट में दर्द ज्यादा होने लगा जिसके बाद उसकी पत्नी ने डॉक्टर को कॉल किया और दर्द की जानकारी दी। जिसमें बजाय सही सलाह के डॉक्टर ने उल्टा धमकाना शुरू कर दिया और समय नहीं होने की बात कहकर फोन रख दिया। जिसके बाद मरीज की हालत को बिगड़ता देख परिजन भानुप्रताप को ईलाज के लिए पेंड्रा ले गए, जहां डॉक्टर ने बिलासपुर ले जाने की सलाह दी। इसी बीच बिलासपुर में इलाज के दौरान भानुप्रताप की मौत हो गई।


भानुप्रताप की मौत के बाद उनकी पत्नी सुकुल बाई ने झोलाछाप डॉक्टर करण कुमार के खिलाफ पसान पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर करण कुमार के खिलाफ धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया है। पसान थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।