CG - माँ- बेटे की मौत : जहरीले सांप ने मां और बेटे को डसा, अपने बच्चे को बचाने सर्प से लड़ी माँ, फिर जो हुआ...... दोनों ने अस्पताल में तोड़ा दम.....

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रात को सोते समय जहरीले सांप ने मां-बेटे को काट लिया। आनन-फानन में उन्हें सिम्स बिलासपुर ले जाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई।

CG - माँ- बेटे की मौत : जहरीले सांप ने मां और बेटे को डसा, अपने बच्चे को बचाने सर्प से लड़ी माँ, फिर जो हुआ...... दोनों ने अस्पताल में तोड़ा दम.....
CG - माँ- बेटे की मौत : जहरीले सांप ने मां और बेटे को डसा, अपने बच्चे को बचाने सर्प से लड़ी माँ, फिर जो हुआ...... दोनों ने अस्पताल में तोड़ा दम.....

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रात को सोते समय जहरीले सांप ने मां-बेटे को काट लिया। आनन-फानन में उन्हें सिम्स बिलासपुर ले जाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के बोरसी गांव की है।

बताया जा रहा है कि बोरसी गांव की रहने वाली पुजा कुर्रे अपने 6 साल के बेटे आर्यन के साथ घर के कमरे में सो रहे थी। इसी बीच कमरे में एक जहरीला सांप बिस्तर पर पहुंचा, बच्चे को काट लिया जिससे बच्चा रोने लगा। इतने में बेटे को बचाने मां सांप से लड़ गई। जब मां पुजा कुर्रे उठी तो देखा की सांप ने बच्चे को काट लिया है। उसे बचाने के लिए सांप के साथ संघर्ष की।

इस बीच मां पूजा कुर्रे को भी सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को होने पर दोनों को इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।