CG ब्रेकिंग न्यूज : कांग्रेस नेता की फिल्मी स्टाईल में गोली मारकर हत्या, हाईवे पर कार रोककर अंधाधुंध फायरिंग,आरोपी फरार,जाँच में जुटी पुलिस….

बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। दिन दहाड़े फिल्मी स्टाईल में बिलासपुर में गोली चली है।

CG ब्रेकिंग न्यूज : कांग्रेस नेता की फिल्मी स्टाईल में गोली मारकर हत्या, हाईवे पर कार रोककर अंधाधुंध फायरिंग,आरोपी फरार,जाँच में जुटी पुलिस….
CG ब्रेकिंग न्यूज : कांग्रेस नेता की फिल्मी स्टाईल में गोली मारकर हत्या, हाईवे पर कार रोककर अंधाधुंध फायरिंग,आरोपी फरार,जाँच में जुटी पुलिस….

 Congress leader shot dead in film style, firing indiscriminately after stopping the car on the highway.

बिलासपुर 14 दिसंबर 2022। बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। दिन दहाड़े फिल्मी स्टाईल में बिलासपुर में गोली चली है। हाईवे में कार रोककर गोली मारने की जानकारी सामने आ रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। वहीं बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना बिलासपुर के सकरी बायपास की बतायी जा रही है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या की गयी है। जिस कार में हत्या हुई है, उस में कांग्रेस महामंत्री लिखा है। कांग्रेस नेता का नाम संजू त्रिपाठी है।

बताया जा रहा है कि लगभग एक घण्टे पहले दो कार सवारों ने संजू त्रिपाठी को गोली मारी। फिर हमलावर एक कार में रायपुर रोड तो दूसरे कार में दूसरी दिशा में भागे। संजू त्रिपाठी के खिलाफ कई मामले दर्ज है। हत्या व हत्या के प्रयास के भी मामले उस पर दर्ज है। पूर्व में वह जिला बदर भी हो चुका है। हाल ही में भी उस पर अपने भाई कपिल त्रिपाठी पर हमला करने पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज था। जिसमें उसने अग्रिम जमानत ली थी। मौके पर एसपी आईजी समेत कई पहुँच गए हैं।