CG ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, “मोदी की 2 गारंटी'' होगी पूरी, महतारी वंदन योजना सहित इस योजना का जल्द मिलेगा छत्तीसगढ़वासियों को लाभ.....
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐलान किया है कि किसानों से 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी होगी। वहीं, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसे भी भेजे जायेंगे।




रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐलान किया है कि किसानों से 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी होगी। वहीं, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसे भी भेजे जायेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान इस बात की घोषणा की, कि मोदी की एक और गारंटी जल्द पूरी हुई है। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल के दौरान धान की खरीदी होगी, वहीं किसानों के लिए समर्थन मूल्य के अलावा अंतर की राशि किसानों को एकमुश्त दी जायेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस घोषणा के बाद किसानों की खुशी है।
मुख्यमंत्री ने जल्द ही महतारी वंदन योजना का लाभ देने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने X इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि महतारी_वंदन_योजना के तहत जल्द ही प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को वित्तीय सहायता मिलेगी। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के सभी विवाहित एवं पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राज्य सरकार की तरफ से दी जाएगी। यानी कि हर साल ₹12000 की सहायता राशि बीजेपी सरकार की तरफ से शादीशुदा महिलाओं को मिलने वाली है।