CG ब्रेकिंग : 12 अप्रैल को भाजपा महिला मोर्चा धरने पर बैठेंगी , 13 अप्रैल को बस्तर आयेंगे पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह...... तैयारियों में जुटी भाजपा, जिला कार्यालय में बैठक कर तय हुई रुपरेखा......




12 अप्रैल को भाजपा महिला मोर्चा धरने पर बैठेंगी , 13 अप्रैल को बस्तर आयेंगे पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह
तैयारियों में जुटी भाजपा, जिला कार्यालय में बैठक कर तय हुई रुपरेखा
कांग्रेस सरकार की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ होगा धरना, सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम में शामिल होंगे डा. रमन सिंह - रूपसिंह मण्डावी
जगदलपुर | भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह 13 अप्रैल को दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर आयेंगे और भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे | वहीं 12 अप्रैल को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस राज्य सरकार की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन सीरासार चौक में किया जायेगा | भाजपा जिला कार्यालय में आज जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने महत्वपूर्ण बैठक आहूत की, जिसमें मण्डल अध्यक्षों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पार्षद दल की मौजूदगी में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी |
भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि यह दोनों ही कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है |