CG ब्रेकिंग : भाजपा नेता को जंगल में लगी गोली, बेहोशी के हालत में अस्पताल में किया भर्ती....
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले के खडग़ांव क्षेत्र में कथित नक्सल हमले में गोली लगने से क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया। वारदात को लेकर पुलिस ने आशंका जाहिर की है।
मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले के खडग़ांव क्षेत्र में कथित नक्सल हमले में गोली लगने से क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया। वारदात को लेकर पुलिस ने आशंका जाहिर की है। जिले के एसपी रत्ना सिंह खुद मामले की निगरानी कर रही है। घटना से जुड़े तथ्यों को एकत्रित कर रही है। इसके बाद घटना की स्पष्ट वजह सामने आएगी।
बता दें कि ग्राम बोदरा के रहने वाले सकुनराम सलामे को गोली लगने की खबर लगने के बाद ग्रामीणों ने जंगल से उसे बेहोशी की हालत में देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल भाजपा नेता को मानपुर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है।
जख्मी भाजपा नेता की स्थिति फिलहाल स्थिर है। वह बोलचाल में भी सक्षम है। बताया जा रहा है कि घायल ग्रामीण भाजपा से जुड़ा हुआ है। इसीलिए पुलिस मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए हर परिस्थिति पर नजर जमाए हुए है। कथित तौर पर नक्सलियों द्वारा गोली दागने की खबर से आईजी दीपक झा से लेकर आलाधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
Pratigya Rawat
