CG Assembly Election 2023 : चुनाव प्रचार का अंतिम दिन आज, छत्तीसगढ़ में ये दिग्गज नेता झोंकेंगे पूरी ताकत…..
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार का आज अंतिम दिन है। इसी क्रम में प्रदेश आए हुए भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के दौरे का भी आज अंतिम दिन है। आपको बता दें दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जाएगा।




रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार का आज अंतिम दिन है। इसी क्रम में प्रदेश आए हुए भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के दौरे का भी आज अंतिम दिन है। आपको बता दें दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। दूसरे चरण में प्रदेश की कई हाई प्रोफाइल सीटें भी शामिल है, इन सीटों पर भी 17 नवंबर को मतदान होगा।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। आज चुनाव के प्रचार प्रसार के अंतिम दिन में ये दिग्गज नेता अपनी ताकत झोंकने को पूरी तरह से तैयार हैं।
तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सुबह 11 बजे नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र और दोपहर 2 बजे वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा दोपहर 12 बजे बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र, दोपहर 1 बजे बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र और दोपहर 3 बजे सिहावा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। बेमेतरा और बलौदा बाजार में चुनावी सभा लेंगे। राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे बेमेतरा के BTI मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.50 बजे बलौदाबाजार स्टेडियम ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे।
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। आज दोपहर 12 बजे बेमेतरा के साजा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। जांजगीर चांपा विधानसभा में आमसभा अमित शाह लेंगे। लगभग 3.30 बजे कोरबा में अमित शाह आमसभा को संबोधित करेंगे।
आपको बता दें कि दूसरे चरण के मतदान के लिए आज प्रचार प्रसार थमेगा। राजनीतिक दल आज शाम 5 बजे के बाद से प्रचार नहीं कर पाएंगे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होंगे। वहीं 3 दिसंबर को मतगणना होनी है।