हाईटेक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: रेड में बेहद आपत्तिजनक हालत में मिलीं कॉलगर्ल्स... WhatsApp पर होती थी लड़कियां सेलेक्ट... ऑनलाइन होता था पैसा पेमेंट… महानगरों की युवतियां भी शामिल... 6 गिरफ्तार.....




भोपाल। छतरपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट के ठिकाने पर रेड मारते हुए तीन महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस को 3 महिलाएं एवं 3 पुरुष मिले जिनको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी में बने एक मकान पर छापामार कार्रवाई की गई जिसमें सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक कार, कुछ अश्लील फोटोग्राफ एवं मोबाइल जप्त किये हैं जिसमें ग्राहकों को लड़कियों की भेजे जाने वाली फोटो, चैटिंग एवं अकाउंट डिटेल मिली हैं। देह व्यापार का यह कारोबार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से किया जाता था। पकड़ी गई लड़कियां मुंबई जैसे महानगरों से आई हुई हैं।
थाना प्रभारी राजेश बंजारे ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला पहले भी पकड़ी जा चुकी है। वह एक मुंबई और एक लखनऊ की युवती को शामिल करके देह व्यापार चला रही थी। पकड़े गए युवक ग्राहक हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सूचना के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी स्थित एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान मौके से पुलिस ने 3 युवतियों और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया। देह व्यापार में संलिप्त एक महिला मुंबई और दूसरी उप्र की रहने वाली है। पुलिस ने मौके से कार और मोबाइल फोन से फोटो और ऑनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी जब्त की है। बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट संचालित कर रही संचालिका ग्राहकों को वाट्सएप पर युवतियों की फोटो ग्राहकों को भेजती थी। ग्राहक ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करते थे। मामले में पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन के संबंध में जानकारी निकाल रही है।