BREAKING NEWS : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का हुआ निधन, यहाँ होगा अंतिम संस्कार
Mahatma Gandhis Grandson Died: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी (Arun Gandhi) का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है।




Mahatma Gandhis Grandson Died: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी (Arun Gandhi) का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। कोल्हापुर में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने बताया कि पिता का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा।
कौन थे अरुण गांधी?
अरुण मणिलाल गांधी महात्मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल के बेटे थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1934 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था। अरुण गांधी के पिता अखबार इंडियन ओपिनियन के संपादक रहे। वहीं उनकी मां सुशीला इसी अखबार की पब्लिशर थीं। अरुण गांधी के परिवार में अब उनके बेटे तुषार, बेटी अर्चना, चार पोते और पांच परपोते हैं। अरुण गांधी 1987 में अपने परिवार के साथ अमेरिका में बस गए थे। यहां उन्होंने अपने जीवन के कई साल टेनेसी राज्य के मेम्फिस में गुजारे।