बापू को 75वी पुण्यतिथि पर सिहावा क्षेत्र के युवाकांग्रेस ने किया याद...

बापू को 75वी पुण्यतिथि पर सिहावा क्षेत्र के युवाकांग्रेस ने किया याद...
बापू को 75वी पुण्यतिथि पर सिहावा क्षेत्र के युवाकांग्रेस ने किया याद...

छत्तीसगढ़/धमतरी....राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के 75वी पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस सिहावा विधानसभा के युवासाथियों के साथ वरिष्ठ कांग्रेसियों ने नगर पंचायत नगरी के गांधी उद्यान पहुँचकर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत के महान आदर्शों से पूरी दुनिया को रूबरू कराने वाले एवं सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और उनके जीवनी को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने की संकल्प लिये। पुण्यतिथि की अवसर पर कांग्रेसियों ने दो मिनट की मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए।श्रद्धांजलि सभा दौरान सिहावा विधायक डाक्टर लक्ष्मी ध्रुव उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र विकास प्राधिकरण छ.ग.शासन,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भूषण साहु नगरी, जिला पंचायत सभापति मीना बंजारे,विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रताप नाग वरिष्ठ कांग्रेसी रामभरोस साहु,भानेंद्र सिंह ठाकुर,लखन लाल ध्रुव एल्डरमेन भरत निर्मलकर,नगर पंचायत पार्षद जियाउद्दीन रिजवी,पार्षद जितेंद्र ध्रुव,राजेंद्र सोनी,टेश्वर ध्रुव महिला कांग्रेस रेणु शर्मा,तबस्सुम खान,तुकेश्वरी साहु,युवा कांग्रेस से नदीम अली प्रदेश सचिव युंका प्रमोद, कुंजाम जिला उपाध्यक्ष,यूंका सोनु चौहान,विधानसभा अध्यक्ष तेजेंद्र भट्ट,उपाध्यक्ष रूपेश साहु,सोहेल मंसूरी,भीष्म यादव,ईश्वर निषाद,अभिषेक बंजारे,सत्यम भट्ट,विकास ठाकुर,शेख सलमान एनएसयूआई,अंकुश देवांगन,विधानसभा अध्यक्ष,वाशुदेव नागेश साथ ही कांग्रेसजन सभा में सम्मिलित हुए!!