बस्तर के नेता बलीराम कश्यप की 86 वॉ जयंती पर भाजपा ने किया याद

बस्तर के नेता बलीराम कश्यप की 86 वॉ जयंती पर भाजपा ने किया याद

 जगदलपुर :- भाजपा के कद्दावर नेता स्व बलीराम कश्यप की जयंती पर शुक्रवार को भाजपा ने जगदलपुर के पावर हाउस चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में शहर के स्थानीय लोग भी शामिल हुए। 

       पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा आज मै जो कुछ भी हूँ अपने पिता बलिराम कश्यप जी की वजह से हूँ अपने पिता के सानिध्य मे रहकर राजनीति सीखा। फिर मैंने जनता की सेवा की।मेरे पिता ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी बस्तर और अपनी पार्टी के हितो से समझौता नहीं किया और ना ही किसी को करने की छूट दी।


 

         रूप सिंह मंडावी ने कहा हम सभी कार्यकर्ता जयंती को प्रेरणा दिवस के रुप में मनाते आ रहे हैं।बलिराम कश्यप जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन आदिवासियों और दलितों की सेवा मे समर्पित कर दिया अपने सरल और कर्मठ स्वभाव से उन्होंने जनता के दिलो मे एक अमित छाप छोडी है जनसेवा हेतु उनकी संवेदना एवं उनके उत्थान हेतु किये गए कार्य युगो युगो तक हम सभी को प्रेणना देते रहेंगे।

        बलीराम कश्यप की मूर्ति पर सीड़ी बनाने हेतु पार्षद योगेंद्र पांडे ने अपनी पार्षद निधि से 50,000 देने की घोषणा की।

 कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा एवं आभार जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही ने किया।
 

जयंती के अवसर पर मुख्य रूप से संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, सुधीर पांडे, विद्या शरण तिवारी, योगेंद्र पांडे, श्री निवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, गोविंद शर्मा, मोहन सिंह, योगेंद्र कौशिक, नरसिंह राव,राकेश तिवारी, संतोष त्रिपाठी,आर्यद्र सिंह आर्य, खेम सिंग देवांगन, रोशन सिसोदिया,राम कुमारी यादव, लक्ष्मी कश्यप, त्रिवेणी रंधारी, गीता नाग, किरण सेन, माया रानी बढ़ाई,बृजेश सिंह भदोरिया, श्रेयांश वर्धन जैन, मनीष पारख,नरेंद्र पानीग्राही, विक्रम यादव, शशि नाथ पाठक, अविनाश श्रीवास्तव, निर्मल पानीग्राही,शशि भूषण रथ,दिगंबर राव,आनंद झा, बंटू पांडेय,अमर झा,पंकज आचार्य, नवीन ठाकुर, महेश शर्मा, फिरोज बस्तरिया, आलोक अवस्थी, सूर्य भूषण सिंह,सुरेश कश्यप,कौशल पांडेय, रितेश सिन्हा, रिंकू पांडेय, राजेश दास,अमित तिवारी,धर्मपाल महावर, उमा शंकर राव,मनोज पटेल,लक्ष्मण झा, अभिशेख तिवारी,विनय राजू, अनिमेष चौहान, नितेश चौहान, आदर्श ठाकुर, संजय उपाध्यय, राजा यादव, अजय श्रीवास्तव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।