BJP विधायक की मौत: दिग्गज BJP विधायक का निधन… कार में आया हार्ट अटैक...लगातार पांचवीं बार चुने गए थे MLA...
Bjp MLA Arvind Giri Death लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक दुखद खबर सामने आ रही है। छोटा काशी कहे जाने वाले जिले के गोला गोकरनाथ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद गिरि का निधन हो गया है।




Bjp MLA Arvind Giri Death
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक दुखद खबर सामने आ रही है। छोटा काशी कहे जाने वाले जिले के गोला गोकरनाथ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद गिरि का निधन हो गया है। हार्ट अटैक से उनके निधन की सूचना आ रही है। एक दिन पहले सोमवार को अरविंद गिरि अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक को संबोधित कर रहे थे। मंगलवार को इस सूचना के आने के बाद से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।
भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद गिरि का निधन बड़ा झटका माना जा रहा है। अरविंद गिरि 65 साल के थे। वे गोला विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे। गोला में उनके निधन की सूचना के बाद लोगों का जुटान शुरू हो गया है। अरविंद गिरि इस इलाके में खासे लोकप्रिय थे और भाजपा का चेहरा माने जाते थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें लखनऊ ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जिले में हार्ट स्पेशलिस्ट नहीं हैं।(Bjp MLA Arvind Giri Death)
सीएम योगी ने जताया शोक
अरविंद गिरि के निधन पर राजनीति गरमाई हुई है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। सीएम योगी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी शोक संवेदनाएं संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सकने की शक्ति प्रदान करें(Bjp MLA Arvind Giri Death)