Bilaspur To Delhi Flight : खुशखबरी! बिलासपुर से अब डायरेक्ट नई दिल्ली के लिए भर सकेंगे उड़ान, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई…यहां देखें पूरा शेड्यूल....
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए विमान सेवा आज से शुरू हो गई है। यह फ्लाइट एलायंस एयर शुरू करेगी, जो विंटर सीजन में सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।




बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए विमान सेवा आज से शुरू हो गई है। यह फ्लाइट एलायंस एयर शुरू करेगी, जो विंटर सीजन में सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। इसके अलावा बिलासपुर से दिल्ली के लिए जबलपुर होकर चलने वाली फ्लाइट अब बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। सोमवार को एक भी फ्लाइट नहीं उड़ेगी।
सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई
बिलासपुर में हवाई सेवा शुरु होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके बधाई दी है। उन्होंने लिखा बधाई बिलासपुर! देश की राजधानी दिल्ली से बिलासपुर हवाई मार्ग से जुड़ गया है। बिलासपुर अंचल की वर्षों पुरानी माँग आज पूरी हुई है। हमारे निरंतर प्रयासों से आज सीधे (NON-STOP) दिल्ली से बिलासपुर की नियमित उड़ान सेवा प्रारंभ हुई है।
ये है शेड्यूल
विन्टर शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली से बिलासपुर सीधी फ्लाईट सुबह 9 बजे उड़ान भर कर 11:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर से 11:40 बजे उड़ान भरेगी। जोकि 12:55 बजे प्रयागराज से उड़ान भरेगी। 14:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यह फ्लाईट दोपहर 3:15 पर बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर शाम 5:25 बजे दिल्ली में वापस जायेगी।
फ्लाईट का किराया
वर्तमान स्थिति पर बात करें, तो बिलासपुर से दिल्ली की फ्लाइट का किराया लगभग 7,000 रुपए है। इससे बिलासपुर समेत सरगुजा और रायगढ़ जैसे अन्य स्थानों के यात्री रायपुर जाने की आवश्यकता से बच सकेंगे, जिससे उनका समय और पैसे दोनो की बचत होगी। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति लगातार बिलासपुर से देश की चारो महानगरों तक सीधी उड़ान की मांग करती रही है।