CG VIDEO बिग न्यूज: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान.... छग में किस बात की चर्चा है, सबको पता है.... बदलाव की बात अब खुल गई है.... पहले नहीं खुली थी.... कह दी ये बड़ी बात..... देखें VIDEO क्या कुछ कहा.....




रायपुर 29 सितंबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बीच ढाई साल के पावर शेयरिंग को लेकर कथित तौर पर विवाद जारी है। पंजाब में जारी सियासी संकट के बीच छत्तीसगढ़ के कई विधायक बृहस्पत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के राज्य प्रभारी पीएल पुनिया से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली जाकर विधायकों ने एक प्राइवेट होटल में डेरा डाल दिया है। इस दौरे से प्रदेश में कैबिनेट में बदलाव या नेतृत्व परिवर्तन की बातें फिर से शुरू हो गई हैं।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि 'हम सब जानते हैं कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में क्या चर्चाएं हो रही हैं। बदलाव की बात है तो ये हो सकता है या नहीं, ये देखना होगा। मगर यह बात अब खुल गई है।' उन्होंने कहा, 'पिछली बार भी जब विधायक वहां गए तो बात खुल गई। हो सकता है इसी को लेकर वे अपनी बात रखने गए हों। भले ही वो कह रहे हों कि विकास दिखाने का आमंत्रण देने गए हैं, लेकिन यह दायित्व मुख्यमंत्री से ऊपर किसी का नहीं है। अब मैं जाकर कहूं कि आइए हमारे यहां तो वो कहेंगे ठीक है। इस पर मुख्यमंत्री से बात करेंगे।'
टीएस सिंहदेव ने कहा, कांग्रेस पार्टी एक खुला मंच है। लीडरशिप समय-समय पर परिस्थिति के अनुसार समय देता है। अगर यहां से कुछ लोग जाकर मिलना चाहते हैं। अगर उन्हें समय मिलेगा तो जरूर मुलाकात होगी। हालांकि उन्होंने फिलहाल खुद दिल्ली जाने से इनकार कर दिया है। दर्जन भर विधायकों और दो मंत्रियों के दिल्ली पहुंचकर राहुल गांधी से मुलाकात की कोशिश के बाद उनके दिल्ली जाने के सवाल पर सिंहदेव ने हाथ जोड़ लिए।
देखें वीडियो