CG BREAKING : अंग्रेजी स्कूलों में सहायक शिक्षक भर्ती पर बड़ी खबर, लगे गंभीर आरोप, जिनका इंटरव्यू सूची में नाम ही नहीं, चयन सूची में किया टॉप.....जानिए क्या है पूरा मामला
पहले पीएससी, फिर व्यापम परीक्षा में गड़बड़ी के बाद अब शिक्षक भर्ती में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सहायक शिक्षक भर्ती सूची में दो ऐसे लोग नाम शामिल हैं, जिनका साक्षात्कार के लिए बुलाए लोगों की सूची में नाम ही नहीं था।




रायपुर। छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं में एक और गड़बड़ी का मामला देखने को मिला है। सहायक शिक्षक भर्ती में कथित गड़बड़ी का एक मामला सामने आया है। पहले पीएससी, फिर व्यापम परीक्षा में गड़बड़ी के बाद अब शिक्षक भर्ती में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सहायक शिक्षक भर्ती सूची में दो ऐसे लोग नाम शामिल हैं, जिनका साक्षात्कार के लिए बुलाए लोगों की सूची में नाम ही नहीं था।
यह मामला रायपुर जिला के अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोग शाला का है। सहायक शिक्षक के सात पदों पर (अनुसूचित जनजाति वर्ग) भर्ती के लिए कलेक्टर कार्यालय से विज्ञापन जारी किया था। बता दें कि कलेक्टर ही जिला में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं। वहीं, यह सूची समिति के सचिव और जिला शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी रह चुके उज्जवल दीपक ने इस भर्ती को लेकर दो सूची ट्वीट की है। एक सूची उन 35 लोगों की है जिन्हें साक्षात्कार के लिए 20 जून को बुलाया गया था। दूसरी सूची 23 जून की है, जो मैरिट लिस्ट या चयन सूची है। उज्जवल दीपक का कहना है कि सहायक शिक्षक भर्ती इंटरव्यू में बुलाए गए 35 अभ्यर्थियों की लिस्ट को ध्यान से पढ़िए। अब इसी इंटरव्यू के बाद हुए चयन में प्रथम स्थान पर निर्भय कुजूर और तीसरे स्थान पर पूर्णिमा सिंह हैं। क्या ऐसा संभव है की आप इंटरव्यू लिस्ट में ही नही हैं और आप परीक्षा में टॉप कर दें? ज़रूर कोई टंकण त्रुटि होगी या फिर दूरभाष पर चर्चा कर लिस्ट बनायी गई होगी।
ने ट्वीट कर कहा की –