Mega Events In India In 2023: खेल-राजनीति से बॉलीवुड तक, 2023 में देश-दुनिया में कहां क्या होगा, कौन से सितारे करेंगे शादी?

Mega Events In India In 2023: From sports-politics to Bollywood, what will happen in the country and the world in 2023, which stars will get married? Mega Events In India In 2023: खेल-राजनीति से बॉलीवुड तक, 2023 में देश-दुनिया में कहां क्या होगा, कौन से सितारे करेंगे शादी?

Mega Events In India In 2023: खेल-राजनीति से बॉलीवुड तक, 2023 में देश-दुनिया में कहां क्या होगा, कौन से सितारे करेंगे शादी?
Mega Events In India In 2023: खेल-राजनीति से बॉलीवुड तक, 2023 में देश-दुनिया में कहां क्या होगा, कौन से सितारे करेंगे शादी?

Big Events In India In 2023 : 

 

नया भारत डेस्क : जिंदगी की आपाधापी के बीच साल 2022 लगभग गुजर चुका है। नए साल में बहुत कुछ होगा, कई नए मौके होंगे। वहीं, कुछ बातें पहली बार होंगी। 21वीं सदी के दूसरे दशक के तीसरे साल यानी 2023 मेरे लाल, कमाल होने वाला है. 2023 में भारत में कई बड़े इवेंट होने वाले हैं. 2022 तो ठीक ठाक रहा लेकिन कोरोना ने फिर से 'L' ना लगाए तो नया साल A To Z सिर्फ और सिर्फ भारत के नाम रहेगा। भारत में नए साल में बहुत वड्डे-वड्डे इवेंट होने वाले हैं जिसे पूरी दुनिया देखने वाली है. तो बकैती यहीं खत्म करते है और सीधा पॉइंट की बात में आते हैं. (Big Events In India In 2023)

List of major events to be held in India in the year 2023:

इंडिया G 20 समिट की अध्यक्षता करेगा

आम आदमी के अच्छे दिन का तो पता नहीं मगर पीएम मोदी ने दुनिया में भारत के नाम का भौकाल टाइट करके रखा है. पहली बार भारत को G 20 Summit की अध्यक्षता करने का मौका मिला है. 1 दिसंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर तक जी 20 देशों की कमान पीएम मोदी के हाथ में रहने वाली है. इस साल होने वाली 200 से ज़्यादा G 20 Summit भारत में होगी और इस समिट के सभी देशों के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सितंबर में दिल्ली आएंगे. (Big Events In India In 2023)

Indian Defence Expo 2023

इस साल भारत में DefExpo होने वाला है. यह रक्षा मंत्रालय का प्रमुख एग्जीबिशन इवेंट है जो सितंबर में होगा। इसमें देश की तीनों सेवानों में इस्तेमाल होने वाली डिफेन्स तकनीक और उपकरणों की प्रदर्शनी लगेगी। और दूसरे देश के लोगों को भारत से हथियार व सैन्य तकनीक खरीदने को मिलेगा इस इवेंट में L&T, Tata, DRDO अपने सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी लगाएंगे. (Big Events In India In 2023)

एक Oscars Award 2023 तो पक्का है

ऑस्कर्स अवार्ड तो हर साल होते हैं मगर ये वाला इंडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. Oscars 2023 में इंडिया की 4 फ़िल्में अलग-अलग कैटेगरी के लिए सेलेक्ट हुई हैं. जैसे Last Film Show Aka Chhello Show बेस्ट फिल्म के लिए RRR का 'नाटू-नाटू गाना' बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और कार्तिक गोन्ज़ाल्वेस की डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफ़ेंट विस्पर्स' (The Elephant Whisperers) को शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया.वहीं शौन सेन की चर्चित डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीद्स' (All That Breathes) को डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर कैटेगरी में चुना गया है. (Big Events In India In 2023)

Gaganyan Mission 2023

फरवरी 2023 में ISRO अपने मिशन गगनयान के परिक्षण उड़ानों की सीरीज लॉन्च करने वाला है. इसमें 17 परीक्षण होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान गगनयान मिशन की घोषणा की थी. (Big Events In India In 2023)

Hockey WC India 2023

साल 2023 में मेल हॉकी वर्ल्ड कप 2023 इंडिया में होने जा रहा है. इंटेरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने भारत को होस्ट कंट्री चुना है. ये टूर्नामेंट 13 से 29 जनवरी के बीच होगा। भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है मगर टीम ने सिर्फ एक बार 1975 में WC जीता था और तब भारत ने ही Hockey WC का आयोजन किया था. (Big Events In India In 2023)

ICC ODI WC 2023

ICC 13th Cricket World Cup 2023 की होस्ट कंट्री इंडिया है. और ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप की पूरी मेजबानी भारत करने जा रहा है. इससे पहले भी 1987, 1996 और 2011 में भारत ने ODI WC होस्ट किया था लेकिन इसमें कई देश और भी थे जहां कई मैच खेले गए थे. इस बार सभी मैच इंडिया में होंगे। (Big Events In India In 2023)

Asian Games India 2023

साल 2022 में एशिया गेम्स का आयोजन चीन में होना तय था. मगर कोविड के कारण हो नहीं सका. इसके बाद ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) ने घोषणा की थी कि अब एशियन गेम्स 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक होंगे. (Big Events In India In 2023)