Husband Cut off Wife's Nose : पति बना हैवान: मोबाइल नहीं मिला तो पत्नी की मुंह से काटी नाक, फिर नाक जेब में रखकर भागा, जाने पीड़िता का दर्द...

Husband became a monster: When the mobile was not found, the nose was cut off from the wife's mouth, then ran away keeping the nose in the pocket, know the pain of the victim... Husband Cut off Wife's Nose : पति बना हैवान: मोबाइल नहीं मिला तो पत्नी की मुंह से काटी नाक, फिर नाक जेब में रखकर भागा, जाने पीड़िता का दर्द...

Husband Cut off Wife's Nose : पति बना हैवान: मोबाइल नहीं मिला तो पत्नी की मुंह से काटी नाक, फिर नाक जेब में रखकर भागा, जाने पीड़िता का दर्द...
Husband Cut off Wife's Nose : पति बना हैवान: मोबाइल नहीं मिला तो पत्नी की मुंह से काटी नाक, फिर नाक जेब में रखकर भागा, जाने पीड़िता का दर्द...

Husband Cut off Wife's Nose : 

 

नया भारत डेस्क : लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ गांव बांसताली निवासी विक्रम ने गुस्से में आकर मुंह से पत्नी सीमा देवी की नाक काट ली और भाग गया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल लाया गया। बताया गया कि महिला अपनी चार वर्षीय बेटी को पति की मारपीट से बचाने पहुंची थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बांसताली में रहने वाली सीमा  देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पति और बच्चों के साथ घर में थी। चार वर्षीय बेटी शोभी मोबाइल देख रही थी। पति मोबाइल मांग रहा था। (Husband Cut off Wife's Nose)

मोबाइल न मिलने पर विक्रम नाराज हो गया और बेटी को पीटने लगा। सीमा ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटने लगा। आरोप है कि विक्रम ने सीमा की नाक को मुंह से काट लिया और कटी हुई नाक जेब में रखकर भाग गया। पीड़िता ने रात में ही डायल 112 पर सूचना दी। इलाज के लिए उसे मितौली सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह सीमा अपने माता-पिता के साथ मितौली थाने पहुंची और तहरीर दी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार धीमान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (Husband Cut off Wife's Nose)

आए दिन होती थी मारपीट

पीड़िता ने बताया कि शादी को करीब 12 साल हो गए हैं। सीमा का आरोप है कि शादी के बाद से ही विक्रम के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। इसका विरोध करने पर विक्रम आए दिन उसे मारता पीटता है। कई बार नशे की हालत में मारपीट की। यह भी बताया कि उसका पति उसके संबंध किसी दूसरे व्यक्ति से होने का बहाना बनाकर परेशान किया करता है। कई बार सुलह समझौता भी कराया गया। (Husband Cut off Wife's Nose)