भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला महासचिव बने अजित... दुबे
संदीप दुबे✍️✍️✍️




नयाभारत
संदीप दुबे✍️✍️✍️
भैयाथान - भारतीय जनता मजदूर संघ, राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शांत प्रकाश जाटव के निर्देश से व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा जैन की सहमति से जिला अध्यक्ष राकेश महाराज के अनुशंसा पर भैयाथान विकास खण्ड के ग्राम कोयलारी के निवासी अजीत दुबे को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के उपरांत अजीत दुबे ने भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष का आभार जताया है तथा मजदूरों व उनके परिवारों के हित के लिए कार्य करने एवं उनके सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहते की बात कही है।