धान संग्रहण केन्द्र सरदा-लेंजवारा का धान उठाव करने बेमेतरा कलेक्टर ने दिए निर्देश

धान संग्रहण केन्द्र सरदा-लेंजवारा का धान उठाव करने बेमेतरा कलेक्टर ने दिए निर्देश


======
संजू जैन
बेमेतरा :बेमेतरा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 कुल 165711 मी.टन धान संग्रहण केन्द्र लेंजवारा एवं सरदा में भण्डारण किया गया था। संग्रहण केन्द्र लेंजवारा में 74963 मी.टन एवं सरदा में 90744 मी.टन धान संग्रहित किया गया था। दोनों संग्रहण केन्द्रों से कुल 136319 मी.टन धान का उठाव किया चुका है। कुल उठाव में 7052 मी.टन का सुखत पाया गया है जो लगभग 5 प्रतिशत का है जिसकी कुल अनुमानित राशि 12.80 करोड रूपये़ है। वर्तमान में 22339 मी.टन धान संग्रहण केन्द्र लेंजवारा/सरदा में शेष है। शेष धान को सुरक्षित रख-रखाव हेतु कैप-कव्हर से ढककर रखा गया है। शेष धान का उठाव दुर्ग जिले के राईस मिलरों द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर  भोसकर विलास संदीपान ने खाद्य अधिकारी व जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किये कि दुर्ग जिले के मिलरों को जल्द से जल्द धान का उठाव करवाये जाने हेतु पहल करें।