IPL फैंस के लिए अच्छी खबर: BCCI ने किया ऐलान.... इनके बीच होगा पहला मुकाबला.... इस दिन से शुरू होगा आईपीएल का दूसरा फेज.... यहां खेले जाएंगे मुकाबले.... देखें IPL के बचे हुए 31 मैच का शेड्यूल.....




डेस्क। IPL 2021 के बाकी बचे 31 मैच 19 सितंबर से UAE में खेले जाएंगे। BCCI ने IPL फेज-2 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। फेज-2 का पहला मैच 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। 27 दिन के अंदर सभी 31 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें से दुबई में 13, शारजाह में 10 और अबु धाबी में 8 मुकाबले होंगे। इस दौरान एक दिन में 2 मुकाबले भी होंगे।
पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से और डबल हेडर में दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 8 अक्टूबर को होगा। नॉक-आउट राउंड की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी। 10 अक्टूबर को क्वालिफायर-1, 11 अक्टूबर को एलिमिनेटर और 13 अक्टूबर को क्वालिफायर-2 के मैच होंगे। फाइनल 15 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। इसके बाद BCCI को UAE और ओमान में टी-20 वर्ल्ड कप भी कराना है।
टीम इंडिया के खिलाड़ी फिलहाल श्रीलंका और इंग्लैंड के दौरे पर हैं। श्रीलंका गए खिलाड़ियों को 29 जुलाई को दौरे का आखिरी मैच खेलना है। वहीं, इंग्लैंड गए भारतीय खिलाड़ी 14 सितंबर के बाद लंदन से डायरेक्ट दुबई पहुंचेंगे। IPL फेज-2 के मैच दुबई, अबु धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। इसके बाद ये सभी स्टेडियम टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ICC को सौंप दिए जाएंगे। IPL के बचे हुए मैच में विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस है।