अनुकूलदेव वार्ड का निरीक्षण करते हुए

अनुकूलदेव वार्ड का निरीक्षण करते हुए

जगदलपुर। नगर पालिक निगम के तहत आज महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने शहर के ठाकुर अनुकूल देव वार्ड व निगम वाहन यार्ड का निरीक्षण किया, जिसमे महापौर ने निगम वाहन यार्ड की व्यवस्था का जायजा लेकर वाहन यार्ड को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया, साथ ही यार्ड मे सारी व्यवस्था को दूरस्त करने की बात कही ।वही ठाकुर अनुकूल देव वार्ड मे जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्या से रूबरू हुये।वार्ड का दौरा कर उनकी समस्या जानकर उस समस्या का जल्द समाधान करने की बात कही ,जिसमे साथ एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव,राजेश राय ,सुशीला बधेल आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल,कार्यपालन अभियंता ए के दत्ता पूर्व पार्षद राकेश मौर उपस्थित थे। वार्डवासियों के समस्या से अवगत होते नाली निर्माण व अन्य कार्यो के संबंध मे बात रखा ,जिसपर महापौर ने नाली निर्माण के संबंध मे स्थल का निरीक्षण किया ,साथ ही जल्द नाली निर्माण की बात कही।