अजब प्रेम की गजब कहानी: भारतीय लड़के के प्यार में पागल हुई पोलैंड की लड़की... बस स्टैंड पर पहली मुलाकात... अब दोनों ने रचाई शादी.....

पोलैंड की लड़की और भारतीय लड़के ने शादी रचाई है। वेरोनिका और ईशान की लव स्टोरी चर्चा में है। कपल ने पेरिस के एफिल टॉवर के सामने बैठकर लव स्टोरी शेयर की। ईशान गोएल एक यूट्यूबर हैं, जो कई देशों में घूमते ही वीडियो व्लॉग बनाते हैं। ईशान ने एक वीडियो में पौलेंड की वेरोनिका के साथ रिलेशनशिप, शादी को लेकर खुलकर बात की। ईशान गोयल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके यूट्यूब पर 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

अजब प्रेम की गजब कहानी: भारतीय लड़के के प्यार में पागल हुई पोलैंड की लड़की... बस स्टैंड पर पहली मुलाकात... अब दोनों ने रचाई शादी.....
अजब प्रेम की गजब कहानी: भारतीय लड़के के प्यार में पागल हुई पोलैंड की लड़की... बस स्टैंड पर पहली मुलाकात... अब दोनों ने रचाई शादी.....

Ajab Prem Ki Ghazab Kahani, Indian Boy Poland Girl Love Story, Viral Love Story

नयाभारत डेस्क। पोलैंड की लड़की और भारतीय लड़के ने शादी रचाई है। वेरोनिका और ईशान की लव स्टोरी चर्चा में है। कपल ने पेरिस के एफिल टॉवर के सामने बैठकर लव स्टोरी शेयर की। ईशान गोएल एक यूट्यूबर हैं, जो कई देशों में घूमते ही वीडियो व्लॉग बनाते हैं। ईशान ने एक वीडियो में पौलेंड की वेरोनिका के साथ रिलेशनशिप, शादी को लेकर खुलकर बात की। ईशान गोयल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके यूट्यूब पर 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। 

वहीं इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ईशान ने बताया कि बीबीए के दौरान जून 2017 में इंटर्नशिप के इरादे से पोलैंड गए थे। ईशान ने बताया इंटर्नशिप के दौरान उनकी पाशा नाम की दोस्त बनी। उन लोगों ने बुडापेस्ट की ट्रिप प्लान की। पाशा की दोस्त वेरोनिका का जन्मदिन था। वेरोनिका भी ईशान के साथ ट्रिप पर जाने को राजी हो गईं। वेरोनिका ने बताया कि वह ईशान से अपने जन्मदिन वाले दिन मिलीं। पहली बार ईशान को बस स्टैंड पर देखा था। 

वेरोनिका ने कहा कि उस दिन मैंने ईशान के क्रेडिट कार्ड से केक काटा। बकौल वेरोनिका- मेरा जन्मदिन काफी स्पेशल बन गया। मैं मन ही मन ईशान को पसंद करने लगी थी। वेरोनिका ने कहा कि उन्हें ईशान का अंदाज बहुत पसंद आया क्योंकि वह सभी के साथ घुलमिल रहे थे। इस ट्रिप के बाद दोनों वापस पौलेंड आए। जहां दोनों ही लोग अक्सर मिलते थे। ईशान ने कहा-पोलैंड वापसी के बाद हमारी पहले से पेरिस की ट्रिप प्लान थी।

 

उन्होंने वेरोनिका से भी पूछा कि क्या वह उनके साथ चलना चाहेंगी? यह सुनते ही वेरोनिका ने तुरंत हां दिया। ईशान ने बताया कि वहां उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस ट्रिप के बाद वेरोनिका को वापस पोलैंड आना पड़ा और ईशान एम्सटर्डम आ गए। ईशान ने कहा कि वेरोनिका से दूर रहकर उनका मन नहीं लग रहा था। वह अपना सारा सामान भी वेरोनिका के घर पर ही छोड़कर आए थे। एक दिन अचानक वह बिना बताए वेरोनिका के पास पोलैंड पहुंच गए। 

 

वेरोनिका अपने परिवार के साथ भारत आई। यहां ईशान ने उनके पूरे परिवार को भारत के कई प्रमुख शहरों में घुमाया। इसके बाद वेरोनिका अक्सर भारत आती रहीं और ईशान पोलैंड जाते रहे। करीब डेढ़ साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद वह पौलेंड में सैटल हो गए। ईशान ने ही वेरोनिका को प्रपोज किया और पौलेंड में दोनों ने कोर्ट मैरिज की। कपल अक्सर यूट्यूब वीडियो में दुनिया के कई शहरों में घूमता हुआ दिख जाता है।