अजब प्रेम की गजब कहानी: भारतीय लड़के के प्यार में पागल हुई पाकिस्तानी लड़की... कर ली सगाई.....
भारतीय लड़के और पाकिस्तानी लड़की की लव स्टोरी चर्चा में है। हिंदुस्तानी लड़के को एक पाकिस्तानी लड़की दिल दे बैठी। दोनों ने सगाई कर ली है। अब उन्हें शादी का इंतजार है।




Ajab Prem Ki Ghazab Kahani, Indian boy and Pakistani girl engaged
नयाभारत डेस्क। भारतीय लड़के और पाकिस्तानी लड़की की लव स्टोरी चर्चा में है। हिंदुस्तानी लड़के को एक पाकिस्तानी लड़की दिल दे बैठी। दोनों ने सगाई कर ली है। अब उन्हें शादी का इंतजार है। दोनों की रिलेशनशिप की जानकारी लड़की की बहन ने सोशल मीडिया पर दी। मिशल नाम की लड़की ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर लिखा कि उनकी बहन ने भारत के लड़के से सगाई की है। मिशाल ने अपने ट्वीट में केक का फोटो शेयर किया। केक पर लिखा है- प्रोजेक्ट मिलाप की शुरुआत हो गई है।
मिशाल ने ट्वीट में यह भी लिखा कि वह इस इश्यू पर और कोई डिस्कशन करना नहीं चाहती हैं। मिशाल ने कई ट्वीट शेयर किए हैं। एक ट्वीट में उन्होंने यह भी दावा किया कि वह इस बात की कोशिश कर रही हैं दोनों की शादी वाघा बॉर्डर पर हो। मिशाल के मुताबिक- मैं इस शादी के लिए कई लोगों को मनाने की कोशिश कर रही हूं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस फोटो पर काफी रिएक्शन दिए हैं। 2004 में 'मैं हूं ना' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को दिखाने के लिए 'प्रोजेक्ट मिलाप' दिखाया गया था।