CG- महिला ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग: बीमार पति का करा रही थी उपचार.... CIMS की चौथी मंजिल से कूदी महिला.... मचा हड़कंप......

CG- महिला ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग: बीमार पति का करा रही थी उपचार.... CIMS की चौथी मंजिल से कूदी महिला.... मचा हड़कंप......

बिलासपुर 21 अक्टूबर 2021। महिला ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना बिलासपुर के CIMS की है। महिला की हालत गंभीर है। महिला नीचे एस्बेस्टर शीट में गिरी। इसके चलते उसकी जान बच गई। महिला को का सिम्स में ही उपचार चल रहा है। महिला के पति का भी सिम्स में उपचार चल रहा है। काफी दिनों से तबीयत नहीं ठीक होने के कारण महिला परेशान हो गई थी। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र के ग्राम किरारी निवासी कृष्ण कुमार कश्यप पिछले कुछ दिन से बीमार है। परिजनों ने उसे चार दिन पहले CIMS में भर्ती कराया है। 

बताया जा रहा है कि उसे हार्ट अटैक आया है। तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके चलते उसकी पत्नी लता कश्यप काफी परेशान हो गई। लता टहलते हुए दूसरी से सिम्स की चौथी मंजिल में पहुंच गई और वहां से नीचे छलांग लगा दी। नीचे की मंजिल में एस्बेस्टर शीट लगी होने से महिला उसके ऊपर गिरी और जान बच गई। घटना में महिला को गंभीर चोटें आई है। उसकी रीढ़ की हड्डी सहित अन्य जगहों में गंभीर चोट लगी है। महिला को इलाज के लिए CIMS में भर्ती कराया गया है। 

घटना के बाद पुलिस ने घायल महिला के ससुर, देवर सहित अन्य परिजन से पूछताछ की। लेकिन, कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पति के बीमार होने से महिला परेशान हो गई होगी और मानसिक तनाव में आकर वह आत्महत्या करने की कोशिश की होगी। बहरहाल पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना के बाद सिम्स में हड़कंप मच गया। महिला के परिजन ने बताया कि तीन दिन पहले लता ने उन्हें फोन कर बताया था कि CIMS में उसके पति का सही ढंग से इलाज नहीं हो रहा है। डाक्टर उसे देखने के लिए भी नहीं आते। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।