भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अग्रवाल को उत्तरप्रदेश चुनाव में कासगंज जिले का सौंपा प्रभार




भीलवाड़ा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल को उत्तरप्रदेश चुनाव में कासगंज जिले का प्रभार सौंपा गया। विनोद झुरानी ने बताया कि दामोदर अग्रवाल ने मंगलवार को आगरा ब्रज संभाग की बैठक में भाग लिया, बैठक में उत्तर प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, कासगंज विधायक देवेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, ज्ञात रहे कि, अग्रवाल पूर्व में भी कई चुनावो में प्रभारी रह चुकें है व अधिकतर चुनाव में सफलतम परिणाम दिए है, इनकी कार्यशैली को देखते हुए आलाकमान ने उत्तरप्रदेश चुनाव की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।