CG News : इस्तीफा देने के बाद प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जारी किया बड़ा बयान, कहा ‘इस्तीफा दिया नहीं जाता, ले लिया जाता है’, जानिए क्या है इसके मायने...

छत्तीसगढ़ में मची सियासी उथल-पुथल के बीच प्रतापपुर विधायक और शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अब मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने की बात स्वीकार ली है। मीडिया ने जब उनसे इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस्तीफा दिया नहीं जाता… ले लिया गया है।

रायपुर। पिछले 48 घंटे में कांग्रेस संगठन और सरकार में फेरबदल से सियासी माहौल गरम हो गया है। कल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की जगह दीपक बैज को जिम्मेदारी दी गई थी। आज दोपहर अचानक स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया को दिए अपने बयान में बड़ी बात कह दी।

छत्तीसगढ़ में मची सियासी उथल-पुथल के बीच प्रतापपुर विधायक और शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अब मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने की बात स्वीकार ली है। मीडिया ने जब उनसे इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस्तीफा दिया नहीं जाता… ले लिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मुख्यमंत्री ने इस्तीफा लिया है। उल्लेखनीय है कि आज प्रेम साय सिंह मीडिया के सामने एकदम शांत और गंभीर नजर आए। विधानसभा का टिकट भी कटने के सवाल पर बोले कि किसे मिलेगा किसका कटेगा यह तो चुनाव के दौरान ही पता चलेगा।