प्रधानमंत्री मंत्री के सात साल पूर्ण होने पर भाजपा ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत शक्तिकेंद्रों में कार्यकर्ताओं ने किया बिभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन... कहीं बंटा मास्क तो कही गरम भोजन....
संदीप दुबे



*सेवा ही संगठन*
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम सात वर्ष का कार्यकाल पुर्ण होने पर सेवा ही संगठन है के क्रायक्रम के भाजपा मंडल भैयाथान के द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया मंडल के सभी शक्तिकेंद्रों मे प्रभारियों के द्वारा कार्यक्रम कराया गया बैजनाथपुर के शक्तिकेंद्र सावारावां में मण्डल अध्यक्ष मार्त्तण्ड साहू जिला किसान मोर्चा मंत्री प्रकाश दुबे युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष सावन गोयल के द्वारा मास्क सेनेटाइजर का वितरण किया गया व लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। सिरसी में जिला कार्यसमिति सदस्य राजू प्रताप सिंह के द्वारा मास्क व दवा का वितरण किया गया उन्होने उस्थित ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए मास्क पहनना व सामाजिक दूरी पालन करने को कहा । वही बड़सरा शक्तिकेंद्र में रामु गोस्वामी , शिव कुमार पांडेय , गंगोटी में सुनील साहू , सौरभ साहू , के द्वारा मास्क व सूखा राशन वितरण किया गया ।
*भाजपा युवा मोर्चा ने भी किया सहयोग*
मंडल महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष लाल चंद शर्मा के साथ ग्राम पंचायत समौली के बसोर पारा में गरम भोजन बिस्किट व मास्क का वितरण किया गया इस दौरान विराट प्रताप सिंह अमन प्रताप सिंह विक्रम प्रताप सिंह संदीप दुबे अखंड सिंह शीतल पाटिल कनेश्वर पाटिल विनोद पैकरा आशीष गुप्ता सक्रिय रहे।