Affair News 2023 : पति के सहकर्मी के साथ महिला कर रही थी ये काम, तभी आ पहुंचा पति, फिर...
Affair News 2023: The woman was doing this work with her husband's colleague, then the husband arrived, then... Affair News 2023 : पति के सहकर्मी के साथ महिला कर रही थी ये काम, तभी आ पहुंचा पति, फिर...




Affair News 2023 :
नया भारत डेस्क : पति की बेवफाई जहां पहले आम बात हुआ करती थी, अब कई महिलाएं भी उसी रास्ते पर चल पड़ी हैं। लेकिन किसी भी रिश्ते में बोला गया झूठ ज्यादा दिनों तक नहीं छुपता है। वो एक ना एक दिन किसी ना किसी माध्यम से सामने आ ही जाता है। ऐसा ही एक यूके में रहने वाली महिला के साथ हुआ। पांच महीने से ज्यादा वक्त से वो अपने पति को धोखा दे रही थी, लेकिन एक दिन बेबी मॉनिटरिंग ने उसका राज खोल दिया। (Affair News 2023)
पत्नी की बेवफाई का शक पति को पहले से था
47 साल के मारेक फेको (Marek Fecko) की पत्नी का अफेयर उसके पूर्व सहकर्मी के साथ चल रहा था। पत्नी की बेवफाई की भनक मारेक को थी। क्योंकि उसने पत्नी के फोन पर कुछ मैसेज देख लिए थे। बावजूद वो उसके साथ रह रहे थे। 31 अक्टूबर को फेको जब ऑफिस में थे तब उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी को घर पर बुलाया और बेडरुम में लेकर गईं। बेडरुम में बेबी मॉनिटरिंग लगा था जो फेको के फोन से जुड़ा था। (Affair News 2023)
पत्नी ने रोमांस करते वक्त कर दी एक गलती
बेडरुम में जब पत्नी प्रेमी को लेकर गई तो मॉनिटर को दीवार की तरफ कर दी। लेकिन एक गलती उससे हो गई। वो आवाज को बंद करना भूल गई। पति के पास बेडरुम में हो रही हर बातचीत की आवाज पहुंचने लगी। रोमांस की आवाज जब पहुंची तो वो दौड़कर घर आया। वो गुस्से से आग बबूला था। उसने चाकू लहराते हुए पत्नी के प्रेमी को जान से मारने की धमकी दी। (Affair News 2023)
पति को गुस्सा आना स्वभाविक था
जिसके बाद पूरा मामला कोर्ट में पहुंच गया। कोर्ट में बताया गया कि पत्नी की पांच महीने से पति के पूर्व सहकर्मी के साथ अफेयर चल रहा था। कोर्ट में बचाव पक्ष ने कहा कि 11 साल की शादी में अगर पत्नी ऐसा करेगी तो पति का गुस्सा होना मानवीय प्रक्रिया है। यह सजा के योग्य नहीं है। हालांकि जज ने फेको को 120 घंटे के अवैतनिक कार्य के साथ 18 महीने का सामुदायिक आदेश दिया। इसके साथ ही एक साल तक पीड़ित यानी पत्नी की प्रेमी के साथ उसके मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। (Affair News 2023)