अधिवक्ता कसारा सदस्य नियुक्त




भीलवाड़ा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल संगठन को गतिशील एवं प्रभाव शील बनाने के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल देसाई, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश शिक्षा सेवा समिति में एडवोकेट विनोद कुमार कसारा को सदस्य नियुक्त किया, इनकी नियुक्ति पर कांग्रेस जनो ने माला पहना कर स्वागत कर बधाई व शुभकामनाएं दी। विनोद कुमार कसारा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और संगठन को विश्वास दिलाया कि जो जिम्मेदारी मुझे संगठन द्वारा सौंपी गई है, उसमें पूर्ण रूप से खरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा।