कर्मचारी-पेंशनर्स के लिए Good News, अक्टूबर के AICPI आंकड़े जारी, DA बढ़कर होगा 42 फीसद!…
कर्मचारियों के लिए अक्टूबर महीने के एआईसीपीआई आंकड़े एक बार फिर से जारी कर दिए गए हैं। आंकड़ों में 1.2 पॉइंट की वृद्धि देखने को मिली है। जिसके बाद जनवरी 2023 से मार्च 2023 के बीच कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि तय मानी जा




7th pay commission good news for employees pensioners
7th Pay Commission : 1 दिसंबर को कर्मचारियों के लिए बेहद अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल महंगाई भत्ते में एक बार फिर से 4% की वृद्धि देखने को मिलेगी। महंगाई के आंकड़े पर लगातार पेश किए जा रहे सीपीआई इंडेक्स ने इस बात के संकेत मिलते नजर आ रहे हैं। दरअसल कर्मचारियों को नए साल में 4% महंगाई भत्ते में वृद्धि का तोहफा दिया जाएगा। जनवरी 2023 से मार्च 2023 के बीच सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की जा सकती है।(7th Pay Commission)
1.2% की वृद्धि
इससे पहले अक्टूबर 2022 के लिए एआईसीपीआई इंडेक्स आंकड़े जारी किए गए हैं। जिसमें एक बार फिर से 1.2% की वृद्धि देखने को मिली है। अखिल भारतीय सीपीआई i&w में 1.2 अंकों की वृद्धि के साथ अब यह बढ़कर 132.5 पहुंच गया है। ऐसी स्थिति में जनवरी 2023 में अपेक्षित महंगाई भत्ते महंगाई राहत के 4% वृद्धि के साथ बढ़कर इसके 42% होने की संभावना तेज हो गई है। हालांकि 42% महंगाई भत्ते में वृद्धि के लिए अभी नवंबर और दिसंबर के आंकड़े जारी होने आवश्यक है।(7th Pay Commission)
दरअसल श्रम मंत्रालय द्वारा हर महीने के अंत में एआईसीपीआई इंडेक्स आंकड़े पेश किए जाते हैं कर्मचारियों के लिए यह आंकड़े बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि के लिए सीपीआई आई डब्ल्यू इंडेक्स आंकड़े का बढ़ना बेहद आवश्यक है। वर्तमान के आंकड़ों के मुताबिक अभी महंगाई भत्ता 41.12% निर्धारित है। नवंबर और दिसंबर में यदि महंगाई मैं वृद्धि के आंकड़े यही रहते हैं तो कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि 42.43 फीसद की देखी जा सकती है। इसके बाद कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा सकेगा।(7th Pay Commission)
42 फीसद बढ़ेगा DA
दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2022 से 38% महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है। अगला संशोधन जनवरी 2023 में होना तय किया गया है। इसके लिए आंकड़े आने शुरू हो गए हैं। जुलाई से अक्टूबर तक के आंकड़े सामने आ चुके हैं। दिसंबर के अंत में नवंबर के आखिरी आएंगे। इसके अगली बार भी महंगाई भत्ते में 4 फीसद की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।(7th Pay Commission)
AICPI इंडेक्स
बता दें कि पिछले महीने खुदरा और थोक महंगाई दर में कमी देखने को मिली थी। वैश्विक मुद्रास्फीति के अधिक बने रहने की संभावना है। जिसका असर देखने को मिलेगा। इससे पहले सितंबर में 1.1% की वृद्धि रिकॉर्ड की गई थी। जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 131.3 पहुंच गया था। अक्टूबर महीने में 1.2 फीसद की वृद्धि रिकॉर्ड की गई है। साथ ही पॉइंट बढ़कर 132.5 पहुंच गए हैं। यदि दिसंबर तक आंकड़ा 132.5 रहते हैं तो कर्मचारियों को 4 फीसद महंगाई भत्ते का लाभ मिलना सुनिश्चित होगा।
AICPI जुलाई, 2022 से दिसम्बर, 22
वृद्धि – —महीना —- पॉइंट्स — छठवें वेतनमान — सांतवे वेतनमान
- 0.7 —जुलाई, 22 —–129.9 —–213.94% —–39.02%
- 0.3 —अगस्त, 22 —-130.2 —–215.45% —–39.69%
- 1.1 —सितंबर, 22 —–131.3 —-217.11% —–40.42%
- 1.2 —अक्टूबर, 22 —-132.5 —-218.69% ——41.12%
- 0 ——नवम्बर,22 —–132.5 —-220.13% ——41.76%
- 0 ——दिसम्बर, 22 —132.5 —–221.64% —–42.43%
सैलरी में इतना होगा इजाफा
- कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलेरी- 18000 रुपए
- 42% महंगाई भत्ते से- 7560 रुपए महीना
- जिसे कर्मचारियों के सालाना सैलरी में 8640 रुपए का इजाफा देखने को मिलेगा।