DA Hike: केंद्र के बाद राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी, सरकारी कर्मचारियों और पेशनर्स को बड़ा तोहफा, आदेश जारी, जानें कितनी होगी बढ़ोतरी?.....
7th Pay Commission, DA Hike News Rajasthan: राजस्थान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। राज्य कर्मचारियों को 1 जुलाई से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी। 8 लाख कर्मचारियों एवं 4.40 लाख पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा। राज्य कर्मचारियों को संबल देने के लिए राज्य सरकार इस बढ़ोतरी पर सालाना करीब 1096 करोड़ रूपए वहन करेगी।




7th Pay Commission, DA Hike News
Rajasthan: राजस्थान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। राज्य कर्मचारियों को 1 जुलाई से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी। 8 लाख कर्मचारियों एवं 4.40 लाख पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा। राज्य कर्मचारियों को संबल देने के लिए राज्य सरकार इस बढ़ोतरी पर सालाना करीब 1096 करोड़ रूपए वहन करेगी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनर्स को देय महंगाई राहत की दर में चार प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की केन्द्र सरकार घोषणा पहले करती है परन्तु इसका अमल काफी समय बाद होता है जबकि हमारी सरकार घोषणा के साथ बढ़ी हुई राशि का अविलंब वितरण भी करती है। कर्मचारी हित में की गई आज की घोषणा को लागू करने में राज्य कोष से 1096 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय होगा।